Primary Activities

विशेष प्रार्थना सभा हिंदी दिवस पर


विशेष प्रार्थना सभा हिंदी दिवस पर
 दिनांक -11.9.2023
विद्यालय में दिनांक 11 सितंबर को हिंदी दिवस पर एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया| जिसमें कक्षा चौथी 'अ' की छात्राओं ने भाग लिया | वैसे तो हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है, पर विद्यालय में इसे 11 सितंबर को मनाया गया | जिसमें छात्राओं ने हिंदी भाषा से संबंधित जानकारियाँ दी | इसी के साथ एक लघु नाटिका के माध्यम से भारत की अलग-अलग भाषाओं को बताया गया | एक छात्रा द्वारा कविता वाचन किया गया |
अंत में सिस्टर अंजना ने हिंदी भाषा के महत्व को समझाया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया |